---Advertisement---

सुखतवा नदी में दादा-नाती के डूबने की आशंका, दो घंटे से लापता, तलाश जारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

रीतेश राठौर, केसला। सुखतवा नदी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक दादा और उनका पांच वर्षीय नाती लापता हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नदी में डूब गए हैं। यह घटना आज दोपहर 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

लापता हुए लोगों की पहचान 55 वर्षीय हरिप्रसाद राठौर (दादा) और उनके 5 वर्षीय नाती हर्षू राठौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकले थे। जब दो घंटे बाद भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, सुखतवा नदी के पास उनके कपड़े, गमछा और चप्पल मिले, जिससे डूबने की आशंका और भी गहरा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थानीय स्तर पर दोनों की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है, और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है, फिलहाल, उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.