इटारसी। आज ग्रीन पॉइंट मांटेसरी एंड स्कूल इटारसी में स्पिक मैके के तत्वावधान में ध्रुपद गायन का आयोजन किया। विख्यात कलाकारों का विद्यालय उप प्राचार्य नाजमीन शेख ने पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया।
सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद गायक पंडित प्रशांत मालिक और पंडित निशांत मालिक ध्रुपद गायन की लाजवाब बंदिशें पेश कीं। उनकी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथी उपाध्याय ने पखाबज पर संगत दी। उन्होंने ध्रुपद गायन शैली के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
सुनील वाजपेई ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यालय की छात्राओं ने ध्रुपद पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ईश कुमार कौशिक ने विद्यालय संचालक रितेश शर्मा, श्रीमती नमिता शर्मा, सुनील वाजपेई तथा कलाकारों का आभार ज्ञापित किया।