इटारसी। नगर के वार्ड 34 स्थित चयन कॉलोनी के रहवासियों को जल्द ही जर्जर सड़क की समस्या से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्र में सत्या चौधरी के मकान से लेकर मनोहर तिवारी के मकान तक बनने वाली 160 मीटर लंबी सीसी रोड का भूमिपूजन नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। विधायक निधि से स्वीकृत इस निर्माण कार्य पर लगभग 6 लाख रुपए की लागत आएगी।
भूमिपूजन के दौरान नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि नगर पालिका सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करने की भी अपील की ताकि सड़क मजबूत और टिकाऊ बने। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कलोसिया, विधायक प्रतिनिधि अशोक मालवीय सहित देवेंद्र परिहार, सौरभ मेहरा और बड़ी संख्या में चयन कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे।










