इटारसी। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 9 गोलंदाज की चाल, पीपल मोहल्ला में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन मंगलवार, 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। नपा अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।











