---Advertisement---

जीआरपी, एसएसटी दल एवं आरपीएफ ने 12 किलो गांजे के साथ दो को गिरफ्तार किया

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये जीआरपी मादक पदार्थों के परिवहन को रोकने की कार्यवाही कर रही है। शुक्रवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर टीआई रामस्नेही चौहान ने टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 6-7 के आउटर पर पिट्ठू बैग के साथ दो युवकों को पकड़ा। जीआरपी, एसएसटी दल एवं आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के बैग की तलाशी पुलिस ने ली तो उसमें अवैध गांजा पाया गया।

एसएसटी दल एवं जीआरपी पुलिस ने आरोपियों को गांजे के साथ थाने ले आई। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम यश पिता स्व. कल्लू परमार, 23 वर्ष इंग्लिशपुरा बस स्टैंड के पीछे सिंधी कालोनी थाना कोतवाली, सीहोर एवं अभिषेक पिता संतोष अहिरवार 23 वर्ष, निवासी सुरेश नगर, अरोरा पेट्रोल पंप के पास थाना कोतवाली सीहोर का बताया। आरोपी के पास से जीआरपी ने 12 किलो गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है।

जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका एसआई आरएस बकोरिया, एएसआई जगन्नाथ धुर्वे, एएसआई दिनेश चंद्र, आरक्षक शीतल ठाकुर, आरपीएफ एसआई राजवीर सिंह, एएसआई बीएस मार्को, आरक्षक निर्मल पटेल, जीआरपी प्रधान आरक्षक तेजराम गुर्जर, आरक्षक विष्णु मूर्ति शुक्ला, दीपक सेन की रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.