इटारसी। युवा कांग्रेस के सबसे बडे टैलेंट हंट फ्लैगशिप प्रोगाम ‘यंग इंडिया के बोल’ सीजन 5 के गुजरात राज्य के आधिकारिक प्रभारी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु एवं राष्ट्रिय अध्यक्ष उदय भानु चिब के निर्देश पर गुफरान अंसारी को गुजरात जैसे अहम् राज्य का प्रभार मिला है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस देश भर में प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता आयोजित करता है, जिसमें भाग लेकर देश के युवाओं को राजकीय एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है, सीजन 5 कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए हैं।
इस बार देश के हर राज्य में प्रतियोगिता के माध्यम से तीन श्रेणियों में (स्पीच, डिबेट एवं रील) प्रतिभागी चुने जायेंगे, जिसमें भाग लेकर प्रवक्ता बनने के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से ट्रेनिंग प्राप्त करने एवं 27 लाख रुपए तक के नगद पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।








