इटारसी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने नर्मदापुरम जिला सेवादल अध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता को नियुक्त किया और जितेंद्र सोलंकी को सेवादल का प्रदेश सचिव बनाया गया है।
जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ, महिला सेवादल और सेवादल यंग ब्रिगेड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी का आभार व्यक्त किया।











