---Advertisement---

गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। देश के पहले सिख प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के देहांत के बाद आज यहां श्री गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सिख समाज के सदस्यों ने श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके प्रति शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान सेवादार जसबीर सिंघ छाबड़ा, सुरजीत सिंघ जुनेजा, चिंपू भाटिया, टिंकू भाटिया, रिंकू भाटिया, गुरुमुख सिंघ सैनी, मन्नी छाबड़ा, मनजीत सिंघ खनूजा, प्रदीप भोला एवं अन्य सदस्यों ने श्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि

जयस्तंभ चौक पर नगर कांग्रेस कमेटी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय, राजकुमार उपाध्याय प्रदेश महासचिव, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पार्षद धर्मदास मिहानी, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल यंग ब्रिगेड गजानंद तिवारी, पूर्व सरपंच जितेन्द्र सोलंकी, पार्षद दिलीप गोस्वामी, हनी गोठी, विजय बाबू चौधरी, अजय शुक्ला, नरेश चौहान, संतोष गुरयानी, गोल्डी बैस, साधना सहगल के साथ अन्य श्रद्धांजलि में शामिल हुये।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.