गुरु गोविन्द सिंह का प्रकाशोत्सव 6 को, गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया

Post by: Rohit Nage

Guru Gobind Singh's Prakashotsav on 6th, Gurdwara decorated attractively
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। सिखों के दसवे गुरु, गुरु गोविंद सिह के 358 वे प्रकाशोत्सव के लिए गुरुद्वारा में विशेष साज-सज्जा की गई है। गुरुद्वारा को आकर्षक विद्युत बल्वों से सजाया गया है। गुरुद्वारे में कल 3 जनवरी से आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे। सुबह सिख समाज के सदस्य प्रभातफेरी निकालेंगे। 4 जनवरी को अखंड पाठ एवं 6 जनवरी को मुख्य आयोजन होगा।

गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान सेवक जसबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि 4 जनवरी को सुबह 9:30 बजे गुरुद्वारा में अखंड पाठ से शुरुआत होगी। दोपहर 2 बजे से गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा फिर लंगर होगा। 5 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक बच्चों का कवि दरबार, शाम को 6:45 बजे से पाठ, कीर्तन तथा दोपहर में 1 बजे से लंगर होगा।

प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन 6 जनवरी को होगा। इस दिन सुबह 9 बजे संपूर्ण भोग, श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन, स्कूली बच्चों द्वारा कीत्रन, नांदेड़ और इटारसी के रागी जत्थे द्वारा कीर्तन और दोपहर में 1 बजे से लंगर और शाम पौने सात बजे से अन्य कार्यक्रम होंगे। प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम रात 12 बजे तक चलेंगे।

error: Content is protected !!