---Advertisement---

गुरुनानक कप : दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, केसीसी युवराज सेमीफाइनल में

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। श्री गुरुनानक कप सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को कुल तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में केसीसी युवराज ने अपना दबदबा कायम रखते हुए दोनों मैच जीते और सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि शोभा होम्स नर्मदापुरम ने भी एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के आयोजक मन्नी छाबड़ा ने मैचों के परिणाम की जानकारी दी।

  • पहला मैच : केसीसी युवराज बनाम एसआर इलेवन दिन का पहला मुकाबला केसीसी युवराज और एसआर इलेवन के बीच खेला गया। एसआर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 48 रनों का आसान लक्ष्य रखा। केसीसी युवराज की ओर से सनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। जवाब में, केसीसी युवराज ने यह लक्ष्य केवल 4 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया और जीत दर्ज की।
  • दूसरा मैच : भारतीय क्लब इटारसी बनाम शोभा होम्स नर्मदापुरम यह दिन का सबसे रोमांचक मैच रहा। भारतीय क्लब इटारसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के शानदार 60 रनों की बदौलत विरोधी टीम के सामने 76 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी शोभा होम्स नर्मदापुरम की टीम को जीत के लिए आखिरी गेंद तक संघर्ष करना पड़ा। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, जब शोभा होम्स के खिलाड़ी रोहित ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। शोभा होम्स के रोहित ने बल्लेबाजी में 24 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट भी लिए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना।
  • क्वार्टर फाइनल : केसीसी युवराज का एकतरफा दबदबा दिन का आखिरी मुकाबला प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल था, जो केसीसी युवराज और शोभा होम्स नर्मदापुरम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शोभा होम्स ने केसीसी युवराज को 83 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में केसीसी युवराज ने एकतरफा बैटिंग का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज धर्मेंद्र ने 51 रन नाबाद और करन ने 31 रनों की शानदार पारियां खेलते हुए टीम को 10 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही केसीसी युवराज ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

कल के मुकाबले

आयोजक मन्नी छाबड़ा ने बताया कि कल, शुक्रवार को भी दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे इनमें पहला मैच किंग्स इलेवन इटारसी बनाम कुदरत 11 और दूसरा मैच राजपूत 11 बनाम सिंध क्लब के मध्य खेला जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.