इटारसी। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ऋषि भूमि सांडिया के हायर सैकंडरी स्कूल में गुरुओं को नमन करने के साथ ही गुरुओं की महिमा पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य विनय मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित र्कायक्रम में सारिका घारू ने गुरू वंदना प्रस्तुत की। विनय मोहन शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि देश भर की पहली पाठशाला उज्जैन में स्थित गुरु सांदीपनि से श्री कृष्ण ने 4 दिन में 4 वेद, 6 दिन में 6 शास्त्र,16 दिन में 16 विधा,18 दिन में 18 पुराण सहित कुल 64 दिनों में 64 अलग-अलग कलाओं की शिक्षा प्राप्त की थी। गुरू सांदीपनी का स्मरण करते हुये आज का दिन हम जिनसे कुछ अच्छा सीखते हैं उनके प्रति आदर व्यक्त करने का है।
इस अवसर पर 5 आमंत्रित गुरूओं दामोदर महाराज, मोहन लाल शर्मा, राघवदास, ऋषभ, रामवरण दास का सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ सदस्य अजय दुबे, ब्रजेश तिवारी, दीपराज चौधरी, आनंद चौहान, मुकेश साहू, अनिल भार्गव, प्रकाश चंद्र किरार, संध्या ठाकुर, भागवती सराठे, वर्षा सिंगारे, दिव्यांशा व्यौहार तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।











