---Advertisement---

न्यास बायपास किनारे लगाये आधा सैंकड़ा पौधे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

विधायक वृक्षमित्र योजना का दूसरा चरण

इटारसी। विधायक वृक्षमित्र योजना (Vidhayak Vrikshamitra Yojana) के अंतर्गत पहले चरण में साढ़े तीन सौ पौधे लगाये गये थे। आज रविवार को योजना का सरा चरण था, जब योजना को क्रियान्वयन करने वाली टीम ने न्यास कालोनी बायपास किनारे, नवनिर्मित साईं मंदिर के पास से सोनासांवरी मोड़ तक आधा सैंकड़ा पौधे रोपे। विधायक डॉ. शर्मा ने पूर्व पार्षद राकेश जाधव के जन्मदिन पर उनसे पहला पौधा लगवाकर शुभारंभ किया।
विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा की उपस्थिति में आज विधायक वृक्ष मित्र योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, जसबीर सिंघ छाबड़ा, जेडआरयूसीसी के सदस्य राजा तिवारी, पूर्व पार्षद एवं अस्पताल में विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ.नीरज जैन, दीपक अठौत्रा, जयकिशोर चौधरी, राकेश जाधव, नगर महामंत्री राहुल चौरे, उपाध्यक्ष सन्नी छाबड़ा, शैलेन्द्र दुबे, बेअंत सिंह बंजारा, संजीव दीपू अग्रवाल, सुधीर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!