चार सौ साल पहले हंडिया आए थे गुरु गोविंद सिंह, व्यास परिवार ने सहेज कर रखी है हस्तलिखित सनद
हरदा। जिले का हंडिया (Handia) देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों के मानचित्र पर उभरेगा। यह प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बनेगा।
किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने गुरु गोविंद सिंह की जयन्ती (Guru Govind Singh Jayanti 2021) पर हंडिया के गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। करीब चार सौ वर्ष पूर्व गुरु गोविंद सिंह हंडिया आए थे, यहां गोकुल प्रसाद व्यास के परिवार ने उनकी सेवा की थी। गुरु गोविंद सिंह ने यहां अपने हाथ से लिखकर सनद दी थी जिसे व्यास परिवार सहेज कर रखे हुए है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि यहां गुरु गोविंद सिंह पधारे थे, उन्होंने कहा कि एक और रिद्धनाथ तो दूसरी ओर सिद्ध नाथ के साथ मां नर्मदा के इस नाभि स्थल पर भव्य गुरुद्वारे का निर्माण कर गुरु गोविंद सिंह की स्मृति को सहेजा जाएगा। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हंडिया धार्मिक महत्व का स्थान है, यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास तेज किया जाएगा। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल सुदीप पटेल भी साथ थी।