क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, जाने…
क्या है हर घर तिरंगा अभियान, इस अभियान का उद्देश्य क्या है, मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों पर फहरेगा तिरंगा, तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर कैसे करें अपलोड, केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान पर कितना पैसा खर्च कर रही है, कैसे जुड़ें 'हर घर तिरंगा' अभियान से, जाने सम्‍पूर्ण जानकारी

क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, जाने…

हर घर तिरंगा अभियान क्या है, इस अभियान का उद्देश्य क्या है, मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों पर फहरेगा तिरंगा, तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर कैसे करें अपलोड, केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान पर कितना पैसा खर्च कर रही है, कैसे जुड़ें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से, जाने सम्‍पूर्ण जानकारी

क्या है हर घर तिरंगा अभियान (What Is Har Ghar Tiranga Abhiyan)

हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के अन्‍तर्गत पूरे देशभर में 20 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। यह आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में भारत के सभी देशवासी को 13 से 15 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने का अनुरोध केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने देश के सभी राज्‍य के मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासकों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के इस अभियान की तैयारी करने का अनुरोध किया हैं। इस अभियान में भाग लेने के लिए एक विशेष वेबसाइट भी शुरूआत की गई है। जिसमें नागरिक अपनी फोटो अपलोड कर पायेगें।

इसके साथ सभी नागरिक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। 22 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Shri Narendra Modi) ने इस अभियान की घोषणा कर दी हैं और भारत के सभी  देशवसियों से से इस अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया हैं।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य क्या है (What Is The Objective Of Har Ghar Tiranga Abhiyan)

हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है इस अभियान मुख्‍य उद्देश्य सभी देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना हैं। हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैंं।

मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों में फहरेगा तिरंगा (Tiranga will be hoisted on more than 1.5 crore houses in Madhya Pradesh)

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश राज्‍य में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने की तैयारी की गई हैं । इस अभियान को लेकर बड़े तैयारी की जा रहीं है सरकार ने स्थानीय स्तर पर एक करोड़ तिरंगे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं तिरंगा बनाने का काम सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को  दिया गया है और 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिल रहे हैं। 11 से 17 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने का अनुरोध मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया है ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की लोगों से अपील (Union Home Minister Amit Shah Appealed To The People)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से 2 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा का प्रोफाइल लगाने और प्रत्‍येक नागरिक से यह अपील की हैं और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की गुजारिश की हैं उन्होंने यह कहा हैं कि, ‘तिरंगा देश को जोड़ने के साथ हमें राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित हेतु प्रेरित करता हैं।

हर घर तिरंगा अभियान वेबसाइट (Har Ghar Tiranga Abhiyan Website)

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा योजना के लिए देशवासियाें को अधिक उत्साहित एवं जागरूक करने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस बेबसाइट मे देश का कोई भी नागरिक अपनी फोटो इस बेवसाइट पर अपलोड कर सकता हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने इस महोत्सव की शुरुआत की गई है।

जिसमें देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और 150 से अधिक देशों में 50,000 से अधिक इस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सफलतापूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जो कि अब तक का सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक हैं।

यह भी पढें : तिरंगे के साथ बना सृष्टी गुलाटी का एक ओर रिकॉर्ड

हर घर तिरंगा अभियान पर कितना और कैसे खर्च कर रही है केंद्र सरकार (How much And How Is The Central Government Spending On The Tiranga Abhiyan at Har Ghar) 

हर घर तिरंगा

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स सीएआईटी के अनुसार अभी भारत में 4 करोड़ झंडे मौजूद है और बाकी के झंडों का बनाने का काम राज्य एवं केंद्र सरकार को अपने स्तर पर निर्माण कर बिक्री की जायेगी। केंद्र सरकार के अनुसार झंडे 3 साइज में उपलब्ध होंगे और तीनों की कीमत भी अलग-अलग तय की जाएगी।

इन तीनों झंडों के साइज के अनुसार इनका कीमत ₹9, ₹18 और ₹25 रुपये केंद्र सरकार ने तय किया है। झंडा बनाने वाली कंपनियां शुरुआत में केंद्र और राज्य सरकार को झंडा उधार उपलब्ध करवाएंगे। देश के सभी नागरिकों को तिरगा अपने पैसे से  खरीदना होगा। 1 अगस्त से सभी डाक घरों पर भी झंडा उपलब्ध हो जाऐगें।

सरकार ने नियमों में कियें बदलाव (Government Changed The Rules)

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन, फहराना और उपयोग भारतीय झंडा संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के अनुसार  आता है भारतीय झंडा संहिता, 2002 में 20 जुलाई 2022 के एक आदेश के जरिये संशोधन किया गया है अब भारतीय झंडा संहिता, 2002 के भाग-दो के पैरा 22 के खंड (11) को अब इस तरह पढ़ा जाएगा, ‘जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या किसी नागरिक के घर पर प्रदर्शित किया जाता हैं, जो राष्‍ट्रीय ध्‍वज को दिन-रात फहराया जा सकता है

तिरंगे को लेकर पहले क्या थे नियम (What Were The Rules Regarding Tiranga Abhiyan Earlier)

पहले तिरंगे को केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहरा सकते थें और मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने झंडे को फहराने की अनुमति नहीं थी बदलाव के बाद ‘हाथ से काटा या हाथ से बुना हुआ या फिर मशीन से बना राष्ट्रीय ध्वज यह कपास/पॉलिएस्टर/ऊन/ रेशमी खादी से बना भी हो सकता हैंं।

कैसे जुड़ें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से (How to join ‘Har Ghar Tiranga Abhiyan)

  • Step1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://harghartirangcom/ पर जाना होगा।
  • Step2: अब आप अपनी प्रोफाइल फोटो सेट करें।
  • Step3: इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और नाम दर्ज करना होगा।
  • Step4: इसके बाद वेबसाइट पर आपकी लोकेशन मांगी जायेगी।
  • Step5: अपनी लोकेशन पर एक फ्लैग को पिन करें हॉटस्पॉट लोकेशन में झंडा लगाकर नागरिकों को वेबसाइट में दिखाया जाता है अब तक कुल 1,36,643 झंडे लगाए जा चुक हैं।

नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड कैसे करें (How to also upload your selfie with Citizen Tricolor)

तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • Step1: आधिकारिक वेबसाइट https://harghartirangcom/ पर जाएं
  • Step2: नीचे स्क्रॉल करें और ‘सेल्फी अपलोड करें’ पर क्लिक करें।
  • Step3: अपना नाम दर्ज करें और फोटो अपलोड करें।
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!