---Advertisement---

नर्मदापुरम को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हरदा ने दी मात

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में हरदा ने नर्मदापुरम को हराया। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि हरदा ने पहली पारी में 243 रन बनाए जवाब में नर्मदापुरम की टीम 142 रनों पर सिमट गई जिसमें हरदा की ओर से अमन राजपूत और दिगंबर ने 4-4 विकेट लिए एक विकेट जोऐब को मिला।

पहली पारी में 101 रनों की बढ़त के आगे खेलते हुए हरदा दूसरी पारी में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। नर्मदापुरम के गेंदबाज हिमांशु शिंदे ने 4 विकेट, गौतम रघुवंशी ने 3 विकेट,कार्तिक राजोरिया 2 विकेट और रित्विक को 1 विकेट हासिल हुआ। नर्मदापुरम को 195 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिन के निर्धारित ओवर में नर्मदापुरम की टीम ने दिन की समाप्ति पर 181 रन 9 विकेट खोकर बना सकी।

हरदा की ओर से अमन राजपूत 3 विकेट और माणिक ने 3 विकेट, जोएब को 1 विकेट बाकी दो बल्लेबाज रन आउट हुए। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर हरदा के गेंदबाज अमन राजपूत और नर्मदापुरम के गौतम रघुवंशी को संयुक्त मेन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, सिलेक्टर सुनील शर्मा, सचिव मनोहर बिल्थरिया, नितेश राजपूत सहित अंपायर फजल खान एवं इमरान खान स्कोरर दिनेश वर्मा और ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.