---Advertisement---

हरदा की चिमना और भैरव की बैल जोड़ी ने जीता प्रथम पुरस्कार

By
—
On:
Follow Us
  • सांसदद्वय और नपाध्यक्ष ने किया बैलगाड़ी दौड़ का शुभारंभ

नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में किया जा रहा है।

मेला प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि रविवार को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ का उद्घाटन सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, भाजपा नेता हंस राय, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण और जिले भर के किसान उपस्थित रहे।

मेले स्थल पर उपस्थित एआरआई रवि सूर्यवंशी ने बताया कि मेले में 12 बैल जोडिय़ों को पुरस्कृत किया जिसमें हरदा के कमलसिंह की बैल जोड़ी चिमना और भैरव द्वारा 7.20 सेकंड में दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार भी हरदा के भुवनखेड़ी गांव के युवराज सिंह की बैल जोड़ी सौन्या खतरी द्वारा 7.21 सेकंड में दूरी तय कर द्वितीय स्थान पर रही।

बडोरा बैतूल के कैलाश पटेल की वीरा हीरा की बैल जोड़ी द्वारा 7.27 सैकंड में दूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया गया। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मेले में 12 बैल जोडिय़ों को पुरस्कार के साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए।
बैलगाड़ी दौड़ के पुरस्कार वितरण विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर द्वारा किया। पुरस्कार वितरण के दौरान बड़ी संख्या में किसान और नागरिक उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.