---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

गोवा में फोटोग्राफी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरदा के संजय प्रजापत को किया सम्मानित

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • देश के प्रसिद्ध फोटोग्राफर राजा अवस्थी के हाथों मिली शील्ड और प्रमाण पत्र

हरदा। जिले के एक युवा को अपनी फोटोग्राफी (Photography) कला के लिये सम्मान मिला है। जिले के ग्राम बीड़ निवासी संजय कुमार प्रजापत (Sanjay Kumar Prajapat) को गोवा (Goa) में 18 से 21 जुलाई तक प्रदेश स्तर पर आयोजित फोटोग्राफी कार्यशाला में अपनी फोटोग्राफी कला के लिए सम्मानित किया गया है। प्रदेश स्तर पर आयोजन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), गुजरात (Gujarat) ,छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), से 30-35 फोटोग्राफर प्रतिभागी शामिल हुए थे।

मध्यप्रदेश स्तर पर हरदा जिले (Harda district) से युवा संजय प्रजापत को शामिल होने का अवसर मिला था। जिसमें अन्य प्रतिभागियों के बीच संजय ने अपनी फोटोग्राफी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें देश के जाने माने प्रसिद्ध फोटोग्राफरों जिसमें आयोजनकर्ता धर्मेंद्र शर्मा (Dharmendra Sharma), प्रसिद्ध मेंटर राजा अवस्थी ( Raja Awasthi), रायपुर छत्तीसगढ़ एवं रोशन ठाकुर (Roshan Thakur) और रमेश छाबरिया (Ramesh Chhabria) ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संजय हरदा के एक उभरते हुए फोटोग्राफर हैं, जो अपनी फोटोग्राफी कला के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों जिसमें थाईलैंड (Thailand), नैनीताल (Nainital), मनाली (Manali) और रायपुर (Raipur) में अपनी कला के लिए सम्मानित हो चुके हैं। संजय की सफलता पर परिवार और इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.