---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

हरदा के संजय को रायपुर छत्तीसगढ़ में मिला WPPC 2024 फोटोग्राफी अवार्ड

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

हरदा। जिले के एक युवा को अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित WPPC 2024 फोटोग्राफी अवार्ड कार्यक्रम में संजय कुमार प्रजापत को अपनी फोटोग्राफी कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

उन्हें देश के जाने माने फोटो ग्राफर, प्रसिद्ध मेंटर राजा अवस्थी ने प्रमाण पत्र और अवार्ड शील्ड देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार रायपुर में 21 से 22 मार्च तक आयोजित WPPC 2024 फोटोग्राफी अवार्ड कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा 30 से 35 फोटोग्राफर शामिल हुए। संजय ने सभी छायाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी कला का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।

इनमें जिले के ग्राम बीड़ निवासी युवा संजय प्रजापत को भी शामिल होने का अवसर मिला। संजय कुमार ने इसमें अवार्ड हासिल किया। संजय हरदा के एक प्रतिभा शाली युवा फोटोग्राफर हैं जो पूर्व में भी गोवा, नैनीताल, मनाली और थाईलैंड में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी फोटोग्राफी कला के लिए सम्मानित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता पिता और इष्ट मित्रों ने बधाई और शुभकामनायें दी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.