हॉकी को जुनून की हद तक जीने वाले हरदुआ का सम्मान

हॉकी को जुनून की हद तक जीने वाले हरदुआ का सम्मान

इटारसी। नगर के अटल पार्क में मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) करने वाले समूह ने आज सुबह शहर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी (Hockey Player) राजू हरदुआ का सम्मान किया।
हॉकी खिलाड़ी राजू हरदुआ शहर में हॉकी को जी रहे हैं। आज लगभग 55 वर्ष की उम्र में भी वे मैदान पर युवाओं के साथ उसी जुनून के साथ हॉकी खेलते नजर आते हैं, जो जज्बा युवावस्था में था। खेल के प्रति उनके समर्पण के कारण ही अटल पार्क मॉर्निंग वॉक ग्रुप (Morning walk group) में आज शॉल श्रीफल और ?5100 की राशि से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अटल पार्क मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य आलोक शर्मा, कैलाश शर्मा, रहीस जुनेजा, राजा जुनेजा, अनिल दुसाने, कमलेश तिवारी, राम मनवानी, झब्बू गोलंदाज,विवेक अग्रवाल,मेहबूब भाईजान सहित अन्य ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर हॉकी होशंगाबाद के निवृतमान सचिव एवं कोच कन्हैया गुरियानी ने वरिष्ठ खिलाड़ी हरदुआ के सम्मान पर मॉर्निंग वाक ग्रुप का आभार व्यक्त किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!