इटारसी। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने 4 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लाइनमेन दिवस हर्षउल्लास से मनाया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक ने अपने प्रतिनिधित्व के लिये पीएस राघव अधीक्षण अभियंता कार्यालय 400 केव्ही भोपाल को नोडल अधिकारी नियुक्त कर अपना संदेश हर लाइनमेनों तक पहुंचाया तथा अभिभूति करायी कि उनके हर सुख दु:ख में कंपनी उनके साथ है।
कार्यक्रम में बताया कि लाइनमेन का हर संभव प्रयास रहता है कि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो, इस हेतु हर संभव प्रयास करते हैं। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता आरके जैन इटारसी की मौजूदगी पर सहायक अभियंता टीएलएम उपसंभाग इटारसी आशुतोष राय ने सभी लाइनमेनों को सुरक्षा शपथ दिलायी तथा कार्य क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कंपनी ने लाइनमेन दिवस पर सुरक्षा नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई जिसमे समस्त लाईनमेनों से प्रश्न पूछा गया जिसमें सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर टीएलएम उपसंभाग इटारसी के लाइनमेन जावेद खान लाइन परिचारक ने दिये। उन्हें पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता निर्माण शनि कुमार, सहायक अभियंता परीक्षण जीडी खोरिया तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।








