भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नर्मदापुर मंडल में इनको मिला स्थान

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी की नर्मदापुरम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष सुमित गौर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश और जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी की सहमति से मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की है।
मंडल अध्यक्ष सुमित गौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी एवं पार्टी के वरिष्ठजनों की सहमति एवं नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया के अनुमोदन उपरांत पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा नर्मदापुर मंडल में मंडल उपाध्यक्ष सुनील यादव, पंकज वैद्य, पीयूष यादव, धर्मेन्द्र जाट, सत्तू सरदार भाटिया, सुमित सराठे, ऋतिक मालवीय, मंडल महामंत्री मनीष वर्मा पटेल, अमित यदुवंशी, मंडल मंत्री महेन्द्र यादव, दिनेश मीना, कार्तिक नामदेव, राजेश घोष, दिलीप पटेल, सुनील लौवंशी, दीपा गौर, मंडल कोषाध्यक्ष महेन्द्र मीना, मंडल सह कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सराठे, मंडल कार्यालय मंत्री सोमेश सोनी, मंडल सह कार्यालय मंत्री उमेश पटेल, मंडल मीडिया प्रभारी गौरव लौवंशी की घोषणा की है।