इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. कमलेश कमरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 48 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न सेवाएं दी गईं।
शिविर में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्या आर्य ने फिजियोथेरेपी, डॉ. रुचिता पथोरिया ने संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, डॉ. हेमलता दारा ने दंत परीक्षण और शेखर गौर ने नेत्र परीक्षण किया। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान और आभा कार्ड भी बनाए। शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी अमले का सराहनीय योगदान रहा।











