
गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं गर्भ संस्कार शिविर
इटारसी। वनवासी कल्याण परिषद मध्य भारत (Vanvasi Kalyan Parishad Madhya Bharat)एवं महाकौशल (Mahakaushal) द्वारा निकाली जा रही रेवा संगिनी सेवा यात्रा (Rewa Sangini Seva Yatra) के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा (Community Health Center Sukhtwa) में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं गर्भ संस्कार शिविर आयोजित किया।
यात्रा में चल रही डॉ शशि ठाकुर मध्य क्षेत्र महिला प्रमुख एवं मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त संचालक एवं डॉ मंजूषा कुलकर्णी स्त्री रोग विशेषज्ञ जशपुर छत्तीसगढ़ साथ ही यात्रा में श्रीमती रश्मि कुलकर्णी प्रांत महिला कार्य प्रमुख प्रवीण ढोलके क्षेत्र संगठन मंत्री, लक्ष्मीनारायण बामने प्रांत संगठन मंत्री, तरुण यादव जिला प्रचारक, अंबर सेठा जिला संरक्षक, जितेन्द्र राजपूत जिलाध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद अशोक साहू जिला उपाध्यक्ष, सीमा बामने महिला कार्य प्रमुख भोपाल सीता ठाकुर इंदौर, सुर्मिला गाडेश्वर बालाघाट, तारा सिंह मार्को मंडला महाकौशल, राजेश बेलवंशी, प्रांत सह स्वास्थ्य प्रमुख, भादूलाल तुमराम सिवनी, किरण कावरे, आर्या गुप्ता जुन्नारदेव छिंदवाड़ा उपस्थित रहे।