चालीस मतदान केन्द्रो के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

चालीस मतदान केन्द्रो के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल के गुर्रा स्थित मंगल भवन में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के बूथ स्वयंसेवकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंडल के सभी 40 मतदान केंद्रों से स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री बहादुर चौधरी, भाजपा के जिला मंत्री उमेश पटेल, जिला आईटी प्रभारी एवं अभियान के जिला सहसंयोजक अभिषेक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष विनय यादव एवं अभियान मण्डल सहसंयोजक डॉ कृष्णा यादव ने विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामफल पटेल, मंडल महामंत्री अरुण मलैया, मंडल उपाध्यक्ष सुनील अहिरवार मंडल सहसंयोजक श्रीमती हेमवती मेहरा, अभिषेक मलैया सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!