आखिर क्यों बार-बार बढ़ता है साइनस, जानें इसे ठीक करने के उपाय

आखिर क्यों बार-बार बढ़ता है साइनस, जानें इसे ठीक करने के उपाय

Health Tips: अगर सबसे कॉमन बीमारियों के बारे में पूछा जाए तो उसमें से एक साइनस को भी माना जा सकता है। अब देखा जाए तो साइनस की समस्या हमारे आस-पास भी कई लोगों को परेशान करती है और कुछ के लक्षण तो इतने गंभीर होते हैं कि वो सिरदर्द, आंख दर्द, तेज़ सर्दी, नाक और चेहरे में सूजन आदि से हमेशा दो-चार होते रहते हैं। साइनसाइटिस उर्फ साइनस को बहुत आम समझा जाता है, लेकिन अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो ये अस्थमा जैसी बीमारी का कारण भी बन सकता है। अधिकतर मामलों में लोग साइनस को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन उन्हें ये समझना चाहिए कि इसे बिना डॉक्टर की सलाह लिए लंबे समय तक इग्नोर करना नुकसानदेह हो सकता है और कई मामलों में तो ऑपरेशन तक की नौबत आ जाती है। वैसे तो साइनस के लिए डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य है, लेकिन इसकी फ्रीक्वेंसी और लक्षणों की तीव्रता को कम करने के लिए कुछ खास टिप्स फॉलो की जा सकती हैं। हमने इसके लिए पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट स्वाति बथवाल से बात की जो अलग-अलग बीमारियों पर शोध भी करती हैं और उनसे जुड़ी जानकारी लोगों से साझा करती हैं। स्वाति डायबिटीज एजुकेटर भी हैं और इस विषय में लंबे समय से रिसर्च कर रही हैं।

क्या है इन दिनों साइनस बढ़ने का अहम कारण
जिनको भी ये समस्या रहती है उनका साइनस इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि लोग एसी में बहुत ज्यादा रहने लगे हैं। एसी से निकल कर सीधे धूप और गर्मी में चले जाना ठीक नहीं होता है, लेकिन अधिकतर लोग अभी यही कर रहे हैं। दूसरा कारण ये है कि फ्रिज से निकाल-निकाल कर सीधे पानी पीना भी गलत है। अगर आपको साइनस है तो आप सीधे फ्रिज का पानी नहीं पी सकते हैं। ये तकलीफ पैदा करेगा और आपकी समस्या को बढ़ाएगा। साइनस के बढ़ने का तीसरा अहम कारण ये है कि इस समय प्रदूषण बहुत बढ़ा हुआ है। कुछ समय पहले धान और फसल की कटाई का सीजन था तो उसके कणों और प्रदूषण के कणों के कारण साइनस बहुत बढ़ जाता है।
चौथा ये कारण है कि अगर धूल-मिट्टी में आपका ज्यादा आना-जाना हो गया तो उससे साइनस बढ़ सकता है।

नेकी पॉट्स हैं सबसे लाभकारी-
साइनस में अधिकतर लोगों को ये समस्या होती है कि या तो उनके नाक की हड्डी बढ़ने लगती है या फिर उनकी नाक की हड्डी का गैप बहुत छोटा रहता है और उसके कारण उसमें काफी बलगम जमा हो जाता है। इसे हटाने के लिए नेकी पॉट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तकनीक में एक नॉस्ट्रिल से हल्का गुनगुना और नमक वाला पानी डाला जाता है जो दूसरे नॉस्ट्रिल से बाहर आए। इससे नाक के अंदर की सफाई काफी आसानी से हो जाती है और इसे ही कई रिसर्च साइनस की तकलीफ को कम करने का अहम तरीका बताती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स से बढ़ता है साइनस-
डेयरी प्रोडक्ट्स असल में साइनस की समस्या को बढ़ा देते हैं। कई लोगों को डेयरी से एलर्जी होती है, कई लोगों को दूध के साथ सिरदर्द की परेशानी हो जाती है। डेयरी प्रोडक्ट्स से साइनस की समस्या बढ़ सकती है और इसलिए आपको अगर बहुत ज्यादा बढ़ी हुई साइनस की समस्या होती है तो इसे कम कर दें। साथ ही कच्चा दूध तो बिल्कुल न लें। आप डेयरी की जगह बादाम का दूध ले सकते हैं।

अपनी डाइट में साइनस के लिए क्या बदलाव 
इसके अलावा कुछ मात्रा में लहसुन, हींग, अजवाइन, सोंठ, किशमिश, खजूर, मूंग आदि चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, हॉर्स रैडिश जैसी चीज़ें ज्यादा म्यूकस को पतला करने में मदद करती हैं। सूप पिएं तो उसमें काली मिर्च डालें। ये सारी चीज़ें आपके साइनस की समस्या को काफी हद तक ठीक करने में मदद कर सकती हैं। कई लोग तुलसी के पत्तों को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं और चाय आदि में इसे मिलाकर पीना अच्छा माना जा सकता है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!