सर्दियों में ये खाकर करे दिन की शुरुआत
health news in hindi

सर्दियों में ये खाकर करे दिन की शुरुआत

इटारसी। ठंड (Winter) का सीजन आ चुका है ठंड का मौसम ऐसा होता है की जिसमें हम तरह-तरह का खाना खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर सुबह खाली पेट सबसे पहले क्या खाना चाहिए इस बात का हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए तो आज हम आप को बताएंगे की आप अपनी दिन की शुरुआत किस भोजन से करें। सर्दियों में हमें दिन की शुरुआत ऐसी चीजों से करनी चाहिए जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट (immunity boost) होती है।

ठंड के मौसम में खाली पेट खाएं ये फूड्स
1. आंवला का करें सेवन
ठंड में खाली पेट आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार हो सकता है। यह सिट्रिक एसिड से भरपूर फल है जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। कई लोग आंवला जूस, चटनी या फिर मुरब्बा बनाकर सर्दियों में इसका सेवन करते हैं।

2. पंजीरी लड्डू
सर्दियों में पंजीरी के लड्डू काफी ज्यादा खाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने और कोल्ड फ्लू से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। आटे और घी से तैयार यह लड्डू आपके शरीर को काफी समय तक गर्म रखता है। साथ ही इससे बार-बार खाने की इच्छा भी कम होती है। अगर आप चाहे तो रोजाना सुबह 1 लड्डू का सेवन कर सकते हैं। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें।

3. घी से बनी चीजें
सर्दियों में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपके शरीर को गर्म रखता है। घी भी उन्हीं आहार में से एक है, जिसका सेवन आप सर्दियों में कर सकते हैं। खासतौर पर घी से तैयार चीजें जैसे- घी और आटे का हलुआ, ली से तैयार लड्डू इत्यादि। सुबह दूध के साथ आप इसका सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को तुरंत गर्मी और उर्जा मिलती है।

4. दलिया
सर्दियों में सुबह दलिया भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। वहीं यह फाइबर से भरपूर होता है जो लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करती है। साथ ही यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार हो सकता है। सर्दियों में आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आप दलिया का सेवन नाश्ते के रूप में कर सकते हैं।

5. भीगे हुए बादाम
सुबह खाली पेट आप भीगे बादाम का सेवन कर सकते हैं। भीगे बादाम में विटामिन ई मैंगनीज फाइबरन प्रोटीन ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हैं। हालांकि ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट बादाम के छिलके को हटाकर ही इसका सेवन करेँ। दरअसल, इसके छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है। इसलिए सुबह हमेशा छिलकर ही बादाम का सेवन करें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!