इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष डॉ विनोद सीरिया की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में हुई। बैठक राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुई। बैठक में मंच सदस्यों अरुण मेहतो, सुधीर गोठी, डॉ एके शुक्ला, विजय मंडलोई, सुरेश रघुवंशी एवं शिव प्रकाश चौबे का जन्म दिवस मना कर उपहार सामग्री भेंट की गई।
बैठक में 60 वर्ष की आयु के उपरांत की जीवन शैली कैसी हो विषय पर चर्चा आरंभ हुई। मंच सदस्य रामकिशन चौरे ने वर्षा काल में मौसमी सब्जियों मैनर, ककोड़ा एवं पुनर्नवा के गुणधर्म बतलाते हुए कहा कि इनसे वात एवं पित्त का शमन होता है, इन्हें कम से कम चार बार सेवन करना ही चाहिए।
डॉक्टर केसी साहू ने कहा कि इस उम्र में व्यक्तियों को अल्पाहारी होना चाहिए, भोजन सात्विक होना चाहिए, दिनचर्या में ध्यान एवं व्यायाम का समावेश होना चाहिए। सुश्री चन्द्र प्रभा ठाकुर एवं राजकुमार दुबे ने स्वस्थ रहने के लिए स्वर विज्ञान की जानकारी विस्तार से दी। सुशील शर्मा ने स्वस्थ रहने एवं प्रतिदिन के आहार पर विचार रखें। अंत में मंच सदस्यों ने मंच के परिजनों सुषमा अग्रवाल एवं भानु प्रकाश शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में अशोक सक्सेना, एनआर अग्रवाल, सूरत सिंह सोलंकी, शिवनारायण बुधोलिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, गोविंद प्रसाद दीक्षित, राजेंद्र दुबे, डॉ केएस उप्पल, विजय मंडलोई, घनश्याम दास मित्तल, टीआर चोलकर, सुधीर गोठी, एनआर पढारिया, सुनील बाजपेई, मुरली मनोहर दीक्षित आदि की उपस्थिति रही।








