---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

कल से होगी स्वस्थ यकृत मिशन की शुरुआत, तीन मापदंडों पर होगी स्क्रीनिंग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर के मरीज ढूंढने चलेगा अभियान

नर्मदापुरम। मोटापा मधुमेह बैठे रहने की जीवन शैली और मेटाबॉलिक सिड्रोम जैसे कारकों के चलते आज भारत में हर तीन में से एक वयस्क नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज (एनएएफएलडी) से पीडि़त है। शराब के सेवन के बिना भी जो लोग फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसे में उनकी पहचान और समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान शुरू करने जा रहा है। सिवनी समेत प्रदेश भर में इसकी शुरूआत 01 जून से होगी। एनएएफएलडी के लिए अभियान शुरू करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है।

नर्मदापुरम जिले में जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन एवं मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान तीन मापदंडों पर मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। पीडि़त मिलने पर मरीज का पंजीयन कर जरूरी उपचार के लिए जागरूक भी किया जाएगा। अभियान के लिए चिकित्सकों समेत आशा एएनएम को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

नर्मदापुरम जिले समेत प्रदेश भर में इसकी शुरूआत 1 जून से होगी जिसकी ट्रेनिग भोपाल में हो चुकी है। मधुमेह से पीडि़त 30 से 50 फीसदी मरीज में फेटी लीवर की समस्या हो सकती, लिवर में 10þ से अधिक फैट होना हानिकारक है यह तथ्य फाइव ब्रोकन से ही सामने आत्ता है अगर फैट 30þ से अधिक है तो सोनोग्राफी से पता किया जा सकता है। इसके अलावा लिवर फंक्शन टेस्ट भी महत्वपूर्ण है महिलाओं में 19 से ज्यादा एसजीपीटी और पुरुषों में 30 से ज्यादा एसजीपीटी फैटी लीवर का लक्षण हो सकता है वही मधुमेह से पीडित 30 से 50 फीसदी मरीज में फैटी लीवर की समस्या हो सकती है।

सीएमएचओ ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्था यकृत मिशन के लिए इंस्टीट्यूट आफ लिवर एडबिलिअरी साइंस दिल्ली के साथ एमओयू किया है इस संबंध में संचालक द्वारा सभी जिलों के नोडल अधिकारियों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया है। स्क्रीनिंग के लिए जिले में डॉक्टर और मैदानी हमले को ट्रेनिंग दी जाएगी। आशा कार्यकर्ता मधुमेह और कमर की माप के आधार पर स्क्रीनिंग कर लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक लेंगे जहां बीएमआई भी चेक होगा इसके बाद फाइबर स्केन टेस्ट कराया जाएगा।

ऐसे लोग जिन्हें शुगर की समस्या है। ऐसे पुरुष जिनकी कमर का नाप 90 सेंटीमीटर से अधिक है। व ऐसी महिलाएं जिनकी कमर का नाप 80 सेंटीमीटर से अधिक है तथा ऐसे व्यक्ति जिनका बीएमआई 23 से अधिक है। उन्हें जांच की जरूरत है। पेट में दर्द थकान या पीलिया जैसे लक्षण लिवर फंक्शन टेस्ट असामान्य फाइबौस्कैन में एडवांस्त फाइब्रोसिस पर भी दे ध्यान।
इससे बचाव के लिए स्वस्थ आहार प्रतिदिन 3 से 4 भाग 500 ग्राम सब्जियां जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां भी सम्मिलित हो तथा दो से 3 भाग कर फल का सेवन करें। तैलीय भोजन मैदा और मीठी पर पदार्थ सेवन कम करें। सोने से 3 घंटे पहले रात का खाना खाए। वेलउपयोग 10þ कम करें। समाह में 150 मिनट व्यायाम करें जैसे तेज चलना दौडना, साइकिल चलाना। सप्ताह में दो बार मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम शामिल करें। हर घंटे बैठने पर 5 मिनट का ब्रेक लेने। योग और एरोबिक व्यायाम भी लाभकारी है। वजन प्रबंधन अगर आपका वजन ज्यादा है तो 5 से 10þ वजन कम करने का लक्ष्य रखें। आदर्श वजन निकालने का तरीका पुरुष (कद सेंटीमीटर 100 किलो) महिलाएं (कद सेंटीमीटर-100 का 95þ किलो) स्वस्थ वजन बनाए रखें।
अन्य स्वस्थ्य आदतें शराब का सेवन पूरी तरह बंद करें। डॉक्टर द्वारा बताए गए अनुसार दवाइया ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराए। अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से समय-समय पर संपर्क करते रहें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.