नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा मंच पर लगाई विशालकाय एलईडी से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मेला स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने भी भारत के प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
ज्ञात हो कि संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला नगर मंडल के बूथ क्रमांक 62 के अंतर्गत आता है। इस अवसर पर सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नपाध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय, प्रसन्ना हर्णे, विवेक गौर, अजय श्रीवास्तव, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।