---Advertisement---

नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में हृदयविदारक घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By
—
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। यहां की उपनगरी बानापुरा (Banapura) में आज एक हृदय विदारक घटना से सनसनी फैल गयी। एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। फिलहाल मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस (Police) मामले में की जांच कर रही है। ग्राम रूपादेह (Village Rupadeh) के लौवंशी परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले हैं जिसमें पिता और पुत्र का शव रेलवे ट्रेक (Railway Track) पर तो महिला का शव घर में फंदे पर झूलता मिला है।

बानापुर के संदीप लौवंशी (Sandeep Lauvanshi) पिता पूसामल लौवंशी (Poosamal Lauvanshi) 30 वर्ष और दक्षित लौवंशी (Daxit Lauvanshi) 5 वर्ष का शव रेलवे ट्रेक पर पाया गया है जबकि संदीप की पत्नी पूजा (Pooja) का शव नीचा बाजार बानापुरा में अपने घर में फंदे पर झूलता मिला है। पुलिस को सबसे पहले रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली।

दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। इतने में सूचना मिली कि संदीप लौवंशी की पत्नी पूजा लौवंशी ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना फिलहाल संदेहास्पद ही है, क्योंकि पड़ोसी भी इस विषय में कुछ भी कारण नहीं बता पा रहे हैं। परिजन विष्णु लौवंशी (Vishnu Lauvanshi) के अनुसार कुछ समझ नहीं आया कि यह कैसे हुआ जबकि संदीप अपने पुत्र को लेकर ग्राम रूपादेह से सिवनी मालवा (Seoni Malwa) के लिए निकले थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.