---Advertisement---

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी, अगले तीन दिन रहेगा लू का असर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी चरम पर है, अगले तीन दिन कई जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। बड़वानी, शिवपुरी, अलीराजपुर, दतिया, भिंड, सिंगरौली और सीधी जिलों में अगले दो दिन और मंदसौर, नीमच, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज तथा छतरपुर जिलों में अगले तीन दिन लू का प्रकोप रहेगा।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा है। सीधी, टीकमगढ़, शिवपुरी में लू का प्रभाव रहा। जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.9 से 3 डिग्री तक तापमान अधिक रहा। ग्वालियर और रीवा संभागों के जिलों में 3.1 से 3.9 डिग्री तक अधिक रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों में 1.7 से 2 डिग्री तक अधिक रहे, शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9 कल्याणपुरी शहडोल में दर्ज किया गया।

पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

कल्याणपुर शहडोल 19.9, तालुन बड़वानी, उज्जैन 20 डिग्री, पचमढ़ी नर्मदापुरम 20.4, मंडला, झाबुआ 21.2, देवरा सिंगरौली 22.2 डिग्री सेल्सियस।

पांच सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर

पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी 27.3, ग्वालियर, शिवपुरी 26.1, आंवरी जिला अशोकनगर 25.9, सीधी 25.6, सिवनी 25.4 डिग्री सेल्सियस।

पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर

पचमढ़ी जिला नर्मदापुरम 35.2 डिग्री, झाबुआ 36, अमरकंटक जिला अनूपपुर 36.9, मरुखेड़ा जिला नीमच 37.1 तथा आंवरी जिला अशोकनगर 37.6 डिग्री सेल्सियस।

पांच सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

सीधी 44.2 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ 43.4, खजुराहो जिला छतरपुर 43.2, शिवपुरी 43 और रीवा तथा नौगांव जिला छतरपुर का 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.