---Advertisement---

मध्यप्रदेश के इन जिलों में अतिभारी वर्षा के आसार, आरेंज अलर्ट जारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) ने प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में अतिभारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि डेढ़ दर्जन जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट है। कुछ जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार सिवनी, छिंदवाड़ा, देवास, अलीराजपुर, सीहोर जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा एवं गरज-चमक की संभावना है। यह 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक हो सकती है। इसी तरह से नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, मंदसौर, नीमच, गुना, उज्जैन, बड़वानी, झाबुआ, धार, राजगढ़, रायसेन व विदिशा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा या गरज-चमक की संभावना जतायी है। यह 64.5 मिमी से 115.6 मिमी तक हो सकती है।

सागर, शहडोल, रीवा व जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे का अनुमान है।

पिछले चौबीस घंटों में भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर व शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन व जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, चंबल व रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है। 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!