---Advertisement---

मध्यप्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आरेंज अलर्ट जारी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मानसून लगभग पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने का भी आरेंज अजर्ट जारी किया है। तीन दर्जन से अधिक जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, वज्रपात, झंझावत, 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज हवाएं

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में वज्रपात, झंझावत, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें

भोपाल, विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलॉ, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट जिलों में अनेक स्थानों पर तथा बड़वानी में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.