---Advertisement---

मध्यप्रदेश में आज से फिर शुरु होगा भारी वर्षा का दौर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज से मानसून पुन: सक्रिय हो रहा है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है जो 13 अगस्त, 2025 को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनेगा और अगले 48 घंटों में और अधिक स्पष्ट हो जाएगा। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

भारी वर्षा की चेतावनी

रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

यहां यलो अलर्ट

भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर झंझावत और वज्रपात का यलो अलर्ट है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.