भोपाल/क्षेत्रीय ब्यूरो। मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभागों के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश के डिंडोरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों में तेज मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रही हैं, वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के रायसेन, विदिशा और गुना जिलों में भी जोरदार पानी गिरा है।
प्रमुख स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा (मिमी में)
डिंडोरी और अनूपपुर क्षेत्र: डिंडोरी के बजाग में सबसे अधिक 150.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अनूपपुर के अमरकंटक में 130.0 मिमी, डिंडोरी-AWS में 128.2 मिमी, समनापुर में 117.0 मिमी, पुष्पराजगढ़ में 98.4 मिमी, बेनीबारी में 92.4 मिमी और डिंडोरी के ही करंजिया में 65.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
नरसिंहपुर क्षेत्र: गाडरवारा में 120.0 मिमी, नरसिंहपुर-AWS में 109.0 मिमी, तेंदूखेड़ा में 80.0 मिमी और करेली में 65.0 मिमी पानी गिरा।
सिवनी, मंडला और बालाघाट क्षेत्र: सिवनी के घंसौर में 107.0 मिमी, मंडला के मवाई में 94.4 मिमी, बिजादंडी में 86.2 मिमी, नैनपुर में 84.8 मिमी और निवास में 68.2 मिमी वर्षा हुई। वहीं बालाघाट जिले के मलंजखंड में 95.3 मिमी, बिरसा में 92.5 मिमी, वारासिवनी में 83.2 मिमी, बैहर में 81.2 मिमी, परसवाड़ा में 72.2 मिमी, खैरलांजी में 71.2 मिमी और बालाघाट-AWS में 69.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
पश्चिमी मध्य प्रदेश (रायसेन, विदिशा और गुना): रायसेन जिले के उदयपुरा में 143.0 मिमी और देवरी में 120.3 मिमी भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा विदिशा के पठारी में 94.0 मिमी, कुरवाई में 70.2 मिमी तथा गुना के मसूदगढ़ में 74.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।










