इटारसी। कार्यालय कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) जिला नर्मदापुरम द्वारा जारी दैनिक वर्षा की संकलित जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को जिलेभर में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों कल सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक के दौरान जिले की औसत वर्षा 94.7 मिलीमीटर दर्ज की गई है
विभिन्न वर्षामापी केंद्रों के आंकड़े
नर्मदापुरम: दैनिक वर्षा 123.2 मिमी और प्रगामी योग 654.7 मिमी दर्ज किया गया।
इटारसी: दैनिक वर्षा 124.2 मिमी और प्रगामी योग 503.0 मिमी रहा।
सोहागपुर: यहां सबसे अधिक दैनिक वर्षा 125.0 मिमी और प्रगामी योग 533.0 मिमी दर्ज की गई।
पचमढ़ी: पचमढ़ी क्षेत्र में 87.0 मिमी दैनिक वर्षा तथा प्रगामी योग 703.0 मिमी दर्ज हुआ।
अन्य क्षेत्रों जैसे सिवनीमालवा में 76.0 मिमी, माखननगर में 82.0 मिमी, पिपरिया में 73.2 मिमी, बनखेड़ी में 58.4 मिमी और डोलरिया में 103.0 मिमी दैनिक वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख बांधों और घाटों का जलस्तर
बारिश के चलते नर्मदा नदी और आसपास के प्रमुख जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है।
सेठानी घाट: सेठानीघाट नर्मदा जी का वर्तमान जलस्तर 931.10 फीट दर्ज किया गया है, जबकि इसका अलार्म स्तर 964.00 फीट और खतरे का जल स्तर 967.00 फीट निर्धारित है।
तवा जलाशय: तवा जलाशय का वर्तमान जलस्तर 1134.60 फीट है (अधिकतम जलस्तर 1166.00 फीट है)।
बरगी जलाशय: बरगी जलाशय का वर्तमान जलस्तर 418.60 मीटर दर्ज किया गया है (अधिकतम जलस्तर 422.76 मीटर है)।
बारना जलाशय: बारना जलाशय का वर्तमान जलस्तर 344.80 मीटर है (अधिकतम जलस्तर 348.55 मीटर है)।










