हेरिटेज वॉक का हुआ आयोजन

नर्मदापुरम । एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में शासकीय नर्मदा महाविद्यालय द्वारा आज हेरिटेज वॉक का आयोजन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। यह वॉक प्रातः 9 बजे होशंगशाह के किले से प्रारंभ की गई। इस यात्रा में किले के साथ साथ 1894 का बना उत्कृष्ट स्कूल, 11वीं शताब्दी का जगदीश मंदिर, 1885 में बना सेठानी घटा , राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों का केंद्र चित्रगुप्त मंदिर, नर्मदापुरम् जिले के मूर्ति शिल्प को संजोये हुए संग्रहालय को एवं प्रागैतिहासिक कालीन शैल चित्रकला के केंद्र पहाड़ियां को भी विद्यार्थियों ने देखा।
इस हेरिटेज वॉक में उत्कृष्ट विद्यालय,शासकीय नर्मदा महाविद्यालय एवं शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस हेरीटेज वॉक का उद्देश्य पर्यटन को प्रोत्साहित करना है, साथ ही इसका उद्देश्य अपने शहर के स्मारको को स्वच्छ व संरक्षित करना भी है। प्राचार्य डॉ ओएन चौबे ने हेरिटेज वॉक के महत्व को बताया।
डॉ हंसा ब्यास द्वारा साथ ही साथ हर स्थान का ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व भी बताया गया। नर्मदापुरम जिले के कुछ स्मारक राष्ट्रीय आंदोलन के साक्षी हैं अतः आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े स्मारकों को भी विद्यार्थियों को बताया गया। डॉ बी सी जोशी विभागाध्यक्ष इतिहास द्वारा पर्यटन की विविधताओं की जानकारी दी गई। डॉ रवि उपाध्याय विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र द्वारा नर्मदापुरम् मे जैव विविधता पर्यटन की संभावना पर प्रकाश डाला गया।
इस वॉक के आयोजन में शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कामिनी जैन, प्राध्यापक डॉ हर्षा चचाने, डॉ रीना मालवीय, डॉ अनिल रजक, डॉ रफीक, जिला पुरातत्त्व संग्रहालय के अधिकारी, कर्मचारी, शा. नर्मदा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एन अडलक, डॉ कमलपुरिया, डॉ एस के दिवाकर, डॉ राजीव द्विवेदी, डॉ राजेश दीवान, डॉ कल्पना विश्वास, डॉ अंजना यादव, एन सी सी अधिकारी डॉ राजदीप भदौरिया, डॉ मौर्य श्रीमती नित्या पटेरिया, उत्कृष्ट स्कूल की प्राचार्य बिलथरिया मैडम, पाठक मैडम तथा उनका स्टाफ ,केसला ब्लाक की खेल समन्वयक अधिकारी आरती शर्मा, वंदना रघुवंशी जिला खेल प्रभारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विद्यार्थियों का का सक्रिय योगदान रहा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!