---Advertisement---

बस स्टैंड पर पीपीपी मॉडल पर हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय तैयार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – 15 फरवरी तक जनता को समर्पित हो जाएगा यात्री प्रतीक्षालय
  • – नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया निरीक्षण
  • – सीसीटीवी के साथ लॉकर रूम भी रहेगा प्रतीक्षालय में
  • – चौबीस घंटे खुला रहेगा बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय

इटारसी। मुख्य बाजार में मौजूद बस स्टैंड पर नगरपालिका परिषद इटारसी द्वारा पीपीपी मॉडल पर हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय बना दिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज दोपहर में इसके पुनर्निर्माण का जायजा लिया। नपाध्यक्ष श्री चौरे का कहना है कि 15 फरवरी के आसपास विधायक डॉ सीतासरन शर्मा इस प्रतीक्षालय को जनता को समर्पित करेंगे। श्री चौरे ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय की तर्ज पर ही इस प्रतीक्षालय को व्यवस्थित बनाया गया है। भोपाल का संजीवनी सेवा संस्थान इस कार्य को कर रहा है।

बस स्टैंड में महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और सामान सुरक्षा के लिए लॉकर रुम भी बनाया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद जब प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया था तभी तय कर लिया था कि इसका कायाकल्प करेंगे। क्योंकि यहां शराब की बोतलें, कबाड़ा के साथ ही अश्लील विज्ञापनों की दीवार पर भरमार होती थी, तभी तय कर लिया था कि इसे मॉडल प्रतीक्षालय बनाएंगे साथ ही यह ऐसा होगा कि बाजार क्षेत्र के व्यापारी भी इसका उपयोग कर सकेंगे।

इस तरह सबसे अलग होगा यह प्रतीक्षालय बस स्टैंड के इस प्रतीक्षालय में महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर रुम अमानत घर, 20 सीटर टॉयलेट के अलावा आरामदायक स्टील की कुर्सी होगी। प्रतीक्षालय में शानदार कलर किया गया है और रंगबिरंगी रोशनी छत पर लगाई गई है। केवल नहाने व शौच का लगेगा शुल्क जानकारी के मुताबिक प्रतीक्षालय में बैठना निशुल्क होगा। यूरीनल यूज भी फ्री होगा। इसके अलावा लॉकर रूप में सामान रखने के 5 रुपये और नहाने व शौच के 5 रुपये लगेंगे। खास बात ये है कि यह यात्री प्रतीक्षालय 24 घंटे खुला रहेगा।

वार्ड 16 में नाली निर्माण का किया निरीक्षण

आज दोपहर में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड 16 में बन रही नाली के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां काफी दिनों से नाली निर्माण की मांग हो रही थी। बहुत जल्दी ही नाली का निर्माण यहां हो जाएगी। इसी तरह वार्ड 07 पुरानी इटारसी में नाली निर्माण के लिए जगह देखी। यहां पर वॉटर लेवल चेक करते हुए नाली का निर्माण किया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.