---Advertisement---

शीघ्र बनेगा तवा नदी पर उच्च स्तरीय फोनलेन ब्रिज

By
—
On:
Follow Us
  • कई निर्माण कार्यों के भूमिपूजन तथा गृह प्रवेश के कार्यक्रम हुये

नर्मदापुरम। आज सोमवार को विधानसभा क्षेत्र सोहागपुर के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुये जिसमें सांसद उदय प्रताप सिंह एवं विधायक विजयपाल सिंह शामिल हुये। ग्राम जावली में नव निर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम में आवासहीनों को गृह प्रवेश कराया। माखननगर के तहसील प्रांगण में अधिवक्ताओं के टीन शेड निर्माण का उद्घाटन किया। माखननगर में नर्मदापुरम-मोहासा-माखननगर में तवा नदी पर उच्च स्तरीय ब्रिज निर्माण कार्य जिसकी लागत 148.97 करोड़ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हुआ।

विधायक श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने लगभग 4 हजार करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत कराई है जिसमें लोक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मार्ग भी शामिल है। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की दयनीय स्थिति थी, परन्तु अब सड़कों का जाल बिछाकर प्रत्येक ग्रामों की सड़कें बनाई गई हैं। हर ग्राम को मुख्यमार्ग से जोड़ा है। बड़े फोरलेन, ब्रिज के निर्माण भी कराये हैं, आने वाले समय में भी आप सभी के सहयोग से छूटे हुये मार्गों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2024 तक सभी लोगों को मकान देने का लक्ष्य रखा है। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामों को पक्की सड़क से जोड़ा है। आयुष्मान योजना ने निर्धन वर्ग के व्यक्ति को 5 लाख रूपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया है।

आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम कांकड़ी में भी कार्यक्रम किया जिससें गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी। ग्राम सांगाखेड़ाकलॉ में भी उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन जो करीब 2 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुआ है ,उसका भी भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सावित्रीबाई परनामे अध्यक्ष जनपद, लालचंद यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, बलराम यादव, मनीष चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष, विपिन यादव मंडल अध्यक्ष आरी, निकलेख चतुर्वेदी, सत्यनारायण पाराशर, आकाश तिवारी, संजय अग्रवाल, ओम उपाध्याय, रघुवीर साहू, फूलचंद यादव, उमेश यादव जिला पंचायत सदस्य, इंदर सिंह मीना, रुखासार काजू खान सरपंच, राजीव यादव जनपद सदस्य, रेहमान खान, रामकृष्ण उइके उपसरपंच विकास साहू, कृष्ण कुमार नायर, जनपद सदस्य मनीष कुमार सैनी, सरपंच सावित्री बाई सांगाखेड़कलां, कुंवर सिंह यादव, मुकेश तिवारी, राधेश्याम दुबे, रामकुमार सैनी, दीपक तिवारी, आदित्य तिवारी, कमलेश कीर, मिश्रीलाल यादव,बलवंत निमोदा, छोटेलाल नीखर सहित पार्टी के कार्यकर्ता एंव विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.