इटारसी। पुरानी इटारसी के जामनी रोड, चेतन नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम बमुरिया निवासी शुभम राजपूत 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुभम अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही लाल रंग की बलेनो एमपी 04 वायबी1069 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।










