इटारसी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तीखड़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार शाम ऑनलाइन दुकान के सामने मेन रोड पर एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार युवती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमाड़ा निवासी 21 वर्षीय रोशनी पिता बुद्धसिंह अहके अपनी स्कूटी से जा रही थीं, तभी तीखड़ मेन रोड पर स्थित ऑनलाइन दुकान के सामने पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 04 सीवी 9813 के अज्ञात चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पथरौटा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।










