मानसून विदा: होशंगाबाद में सर्वाधिक, डोलरिया में सबसे कम वर्षा

मानसून विदा: होशंगाबाद में सर्वाधिक, डोलरिया में सबसे कम वर्षा

इटारसी। मानसून विदा (Monsoon farewell) हो चुका है और शीत ऋतु (winter season) का आगमन हो चुका है। देरी से सक्रिय हुए मानसून (Monsoon) के बावजूद औसत से अधिक वर्षा हो चुकी है। मानसून में सबसे अधिक वर्षा होशंगाबाद में और सबसे कम डोलरिया में हुई है।
इस वर्ष भले ही सामान्य से अधिक वर्षा हुई। लेकिन, पिछले वर्ष के वर्षा के आंकड़े इस वर्ष से कहीं अधिक थे। पिछले वर्ष होशंगाबाद जिले की ऐसी कोई भी तहसील नहीं थी, जिसमें इस वर्ष से अधिक वर्षा नहीं हुई हो। इस वर्ष डोलरिया में सबसे कम वर्षा हुई है तो पिछले वर्ष सबसे कम वर्षा वाली तहसील बाबई थी।

वर्षा पिछले वर्ष और अभी
होशंगाबाद अब तक 1770 मिमी वर्षा हुई है जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 2002.2 मिमी था। इसी तरह से इटारसी में इस वर्ष 1535.6, पिछले वर्ष 1883, सिवनी मालवा इस वर्ष 1187.2, गत वर्ष 2209, बाबई अभी 1189, गत वर्ष 1258, सोहागपुर इस वर्ष 1398.8, गत वर्ष 1731, पिपरिया इस वर्ष 1350.6, गत वर्ष 1454.4, बनखेड़ी इस वर्ष 1305, गत वर्ष 1842, पचमढ़ी इस वर्ष 1606 मिमी, गत वर्ष 2226.2 और डोलरिया में इस वर्ष 901.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई जबकि यहां पिछले वर्ष 1534.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1311.7 है। इस वर्ष की औसत वर्षा 1360.4 है जबकि पिछले वर्ष यह 1793.4 थी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!