---Advertisement---

हिल स्टेशन पचमढ़ी बना पर्यटकों की पहली पसंद, उठा रहे मौसम एवं विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सतपुड़ा की रानी के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा पर्वत की श्रृंखलाओं के बीच बसा मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु लगातार नवाचार एवं गतिविधियों की जा रही हैं जिससे पर्यटकों का फुटफॉल लगातार बढ़ रहा है। पचमढ़ी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है क्योंकि यहां हर प्रकार का पर्यटन के साथ एडवेंचर भी है। मई माह में पर्यटकों के आवाजाही में तेजी आई है।

पर्यटकों के आगमन के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन सदैव की भाँति फिर से पर्यटकों के स्वागत हेतु उत्साहित है। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की होटल हाइलैंड में आए अतिथियों के लिए संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें लाइव सिंगिंग, फूड काउंटर के साथ बेहद स्वादिष्ट विविध प्रकार के व्यंजन परोसे गए। इस आयोजन से अतिथि पर्यटक भी बेहद रोमांचित एवं उत्साहित रहे। अतिथियों द्वारा बताया गया कि पचमढ़ी का मौसम बेहद सुहाना है व शाम के समय होटल द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। हमारे ग्रुप ने इस आयोजन एवं स्वादिष्ट व्यंजन का भरपूर आनंद लिया। उक्त संगीत संध्या का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक पचमढ़ी एयू खान के मार्गदर्शन में प्रबंधक होटल हाइलैंड अनिल राय द्वारा किया गया।

मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्रीय प्रबंधक एयू खान द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश पर्यटन पचमढ़ी परिवार सदैव ही अपने अतिथियों को उत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए आतुर रहता है व उनके ट्रिप को सुखद एवं यादगार बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन हमारे द्वारा निरंतर किया जा रहे हैं। आगामी समय में भी निरंतर विविध प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। जिसमें संगीत संध्या, फूड फेस्टिवल्स का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले आयोजनों से पचमढ़ी को देश में नई पहचान मिल रही है जिससे पचमढ़ी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.