राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में हिन्दू युवतियों की है,महत्वपूर्ण भूमिका 

राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में हिन्दू युवतियों की है,महत्वपूर्ण भूमिका 

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में हिन्दू युवतियों की है, महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद के युवती आयाम दुर्गावाहिनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में माता दुर्गा, सरस्वती एवं भारत माता की पूजन के साथ परिचर्चा आरंभ हुई।

कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य आरएस मेहरा मातृशक्ति संस्कार केन्द्र प्रांत संयोजका अनिता, जाट प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी परिचर्चा में अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर दुर्गावाहिनी संगठन के विस्तार के लिये शिक्षा मंसूरिया को नगर संयोजिका एवं प्रज्ञा शर्मा को नगर सह संयोजिका का दायित्व सौपा गया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर मंत्री अनूप तिवारी, नगर सह मंत्री चेतन सिंह राजपूत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन सिंह राजपूत और आभार अनूप तिवारी द्वारा किया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: