इटारसी। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सावरकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के प्रणेता थे सावरकर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय मसानिया ने कहा कि वीर सावरकर ने अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता और हिंदुत्व की विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सावरकर द्वारा झेली गई काला पानी की सजा और उनके साहित्यिक व सामाजिक योगदान को याद किया। नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय ने उनके प्रखर राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विपरीत परिस्थितियों का अडिग योद्धा बताया।
श्रद्धांजलि सभा में नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा, मनोज भाट सहित सोनू कुछबंदिया, संजय, अभिषेक राजपूत, रोहित मालवीय, तुषार परते, मितलेश अहिरवार और यश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वीर सावरकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।










