इटारसी। हिंदू महाशक्ति संघ ने अपना स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक के साथ-साथ सरकारी अस्पताल और वृद्धाश्रम में मरीजों व बुजुर्गों को फल और मिष्ठान वितरित किए।
कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री (अतिरिक्त प्रभार) जीतेंद्र राजवंशी, प्रदेश संयोजक पप्पू पटेल, संभागीय मंत्री संजय मालवीय और संभागीय मीडिया प्रभारी ललित मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, उपाध्यक्ष वीर मालवीय, कार्यालय प्रभारी जस्सी भगत, नगर अध्यक्ष (वीरांगना) नम्रता दास, ग्राम अध्यक्ष मीरा राजपूत सहित तरुणा विश्वकर्मा, राधा पटेल, बाबई ग्रामीण अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, अजय यादव, आयुष मालवीय, मनीष यादव, गोविंद कीर, अभिषेक कीर, वार्ड 12 अध्यक्ष शंकर कुचबंदिया और चैनसिंह खरे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।











