सेंट्रल स्कूल सीपीई की हॉकी बालक एवं बालिका टीम ग्वालियर एवं भोपाल रवाना

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा आयोजित संभागीय अंडर 17 वर्ष हॉकी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन ग्वालियर संभाग में 25 से 27 जुलाई 24 तक एवं भोपाल संभाग में बालिका वर्ग का आयोजन 25 से 27 जुलाई 24 तक होने जा रहा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय 2 सीपीई इटारसी की टीम भी भाग लेने के लिए रवाना हो गयी है। विद्यालय के खेल प्रभारी अभिषेक संतोरे ने यह जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य ए रॉय, वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चन्दर, हॉकी कोच शेख नियाज एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय खेल में चयन हेतु अपनी शुभकामनाएं पे्रषित की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!