हॉकी प्रतियोगिता : अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन

हॉकी प्रतियोगिता : अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन

जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और सिवनी ने जीते मैच

इटारसी। नगर पालिका परिषद (Municipal Council) के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता (All India Mahatma Gandhi Memorial Hockey Tournament) के दूसरे दिन आज चार मैच खेले गये।

4de3d711 hockey 7

आज के दिन मैचों में गोलों की बौछार हुई। दूसरे दिन चार मैचों में कल 23 गोल हुए। डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन, मार्गदर्शक एससी लाल, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, सचिव कन्हैया गुरयानी, उपाध्यक्ष मो. जाफर सिद्दीकी सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे।

इन टीमों के बीच मुकाबला

98b3fc86 hockey 1 1

– पहला मैच सिवनी और उज्जैन के मध्य खेला गया। सिवनी की टीम के अमन ने छटवे मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलायी और सातवे मिनट में विशाल ने दूसरा गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। सिवनी टीम ने 34 वे मिनट में तीसरा गोल किया जो अंत तक रहा। सिवनी की टीम ने यह मैच 3-0 गोल से जीत लिया।

– दूसरा मैच जबलपुर और हरदा के मध्य खेला गया। जबलपुर की टीम के विवेक ने तीसरे ही मिनट में मैदानी गोल करके बढ़त बना ली। जबलपुर के विवेक ने दूसरा गोल पेनाल्टी स्ट्रोक से किया। हरदा के प्रशांत ने गोल करके बढ़त को कम किया, लेकिन दूसरे हाफ में विवेक ने तीसरा गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया जो अंत तक रहा।

– तीसरा मैच बालाघाट और इंदौर के मध्य खेला गया। इंदौर के दीपक ने पहला गोल करके टीम को बढ़त दिलायी। दूसरे क्वार्टर में इंदौर के सौरभ ने गोल किया और बढ़त 2-0 कर दी। मध्यांतर तक टीम 2-0 से आगे रही। तीसरे क्वार्टर में इंदौर के अख्तर ने तीसरा गोल किया। अंतिम परिणाम 3-0 से इंदौर टीम के पक्ष में रहा।

– आज का चौथा और अंतिम मैच टीकमगढ़ और ग्वालियर के मध्य खेला गया। मध्यांतर के पूर्व ग्वालियर ने दबाव बनाया और 6 वे और 7 वे मिनट में टीम के मुदस्सर और हिमांशु ने गोल किये। तीसरा मैदानी गोल जय राठौर और चौथा गोल पेनाल्टी स्ट्रोक में कौशल ने किया। ग्वालियर ने 7 गोल किये और टीकमगढ़ ने 3 गोल किये।  

ये रहे आज के अतिथि

c9a59704 hockey 2 3

आज प्रथम मैच सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ हुआ। प्रथम मैच में पत्रकारों ने सिवनी और उज्जैन के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।  पत्रकार शिव भारद्वाज, अनिल मिहानी, सुधांशु मिश्र, संजय शर्मा, बसंत चौहान, कृष्णा राजपूत, राकेश पटेल, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील दुबे, अरविंद शर्मा, राजकुमार बावरिया, बलराम मिश्रा, कुशल नवथले, प्रदीप तिवारी, खेमराज परिहार।

दूसरे मैच में पार्षद गीता पटेल, कीर्ति दुबे, वंदना ओझा, सीमा भदौरिया, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति भदौरिया, बबीता चौहान, रेखा मालवीय पूर्व पार्षद, अभिषेक सिंह, शायनी सिंह, नीतेश शुक्ला और योगेश राजभर।

तीसरे मैच में समाजसेवी राकेश चतुर्वेदी, गांधी सभा भवन ट्रस्ट के सचिव संतोष गुरयानी, पार्षद राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, राहुल प्रधान, शुभम गौर, गोपाल शर्मा, शुभम राठौर, कुलदीप रघुवंशी, गौरव बड़कुर, सौरभ मेहरा, सुनील पाठक, संजीव कैथवास और अनिल सोनकिया।

चौथे मैच में नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, डॉ.पीएम पहारिया, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, दीपक अठौत्रा, गोविन्द बांगड़ और सांसद प्रतिनिधि हन्नू बंजारा।

अम्पायर ये थे

रवि हरदुआ इटारसी, रूपेन्द्र झांसी, प्रवीण पसेरिया, जबलपुर, अमित झांसी और रमीज सिवनी। टेक्नीकल टीम में दीपसिंह ठाकुर, मनीष कोलते जाकिर तथा प्रसारण विभाग में अरुण रावर्ट शामिल हैं।

3 जनवरी के मैच

6656bdb3 hockey 6

1. सुबह 10 बजे : हरियाणा-मुंबई
2. सुबह 11:30 बजे : औरंगाबाद-इंदौर
3. दोपहर 12:30 बजे : सिवनी-ग्वालियर
4. दोपहर 02:30 बजे : एसजीपीसी अमृतसर- जबलपुर
5. दोपहर 3:50 बजे : इटारसी-खरगोन

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!