हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी एसोसिएशन आफ ओडीसा को 7-2 से हराया

हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी एसोसिएशन आफ ओडीसा को 7-2 से हराया

इटारसी। ओडीसा के भुवनेश्वर में खेली जा रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मेन्स अंडर-18 क्वालीफायर हॉकी प्रतियोगिता में आज मध्यप्रदेश के लड़कों ने हॉकी एसोसिएशन आफ ओडीसा को 2 के मुकाबले 7 गोल के अंतर से करारी शिकस्त दी। इनमें तीन गोल इटारसी के उदीयमान हॉकी खिलाडिय़ों ने किये। दो गोल मो. जैद ने और एक गोल सुंदरम राजावत ने किया।

आज मध्यप्रदेश की टीम ने ओडीसा को हावी नहीं होने दिया। हालांकि ओडीसा की टीम ने 2 गोल किये और कई हमले भी किये, लेकिन मध्यप्रदेश टीम के गोलकीपर अमान खान ने ओडीसा के ज्यादातर हमलों को विफल कर दिया। कप्तान अंकित पाल के नेतृत्व में टीम के जमीर मोहम्मद ने 20 मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद मो. जैद ने 26 वे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और अगले ही मिनट में शानदार मैदानी गोल दागा।

34 वे मिनट में अली अहमद, 36 वे मिनट में श्रेयस धुपे, 38 वे मिनट में सुंदरम राजावत, 51 वे मिनट में काशिफ खान और 56 वे मिनट में सद्दाम अहमद ने गोल किया। भुवनेश्वर से टीम के कोच देवकीनंदन कुशवाहा ने बताया कि गोलकीपर अमान खान ने कई गोल रोककर बेहद शानदार प्रदर्शन किया।

हॉकी मध्यप्रदेश के इस जीत पर हॉकी मप्र के अध्यक्ष नितिन ढिमोले, महासचिव लोक बहादुर, जिला हॉकी संघ नर्मदापुरम के अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव कन्हैया गुरयानी सहित संपूर्ण डीएचए ने बधाई दी और उम्मीद जतायी कि ग्वालियर में होने वाली प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम अवश्य खेलेगी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!