इटारसी। जिला हॉकी संघ के सदस्यों और हॉकी फीडर सेंटर इटारसी के खिलाडिय़ों ने आज हॉकी खिलाड़ी राजू हरदुआ के भाई के निधन पर शोक व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि घर में मांगलिक कार्य के दौरान घर के समीप ही नाले में गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने से हेमू हरदुआ के पिता और राजू हरदुआ के भाई आलोक हरदुआ का उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार के बाद आज शाम को गांधी स्टेडियम में डीएचए सदस्यों और हॉकी फीडर सेंटर के खिलाडिय़ों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
हॉकी खिलाडिय़ों ने दी साथी खिलाड़ी के भाई को श्रद्धांजलि


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







